लोकसभा चुनाव 2024 | अधीर रंजन चौधरी Vs युसूफ पठान Vs निर्मल कुमार साहा: बहरामपुर में कौन मारेगा बाजी?

बहरामपुर में इस बार कांटे की लड़ाई हो सकती है क्योंकि एक तरफ जहां कांग्रेस के टिकट पर अधीर रंजन चौधरी मैदान में हैं वहीं टीएमसी ने पूर्व क्रिकेटर युसूफ पठान और बीजेपी ने डॉक्टर निर्मल कुमार साहा पर दांव खेला है।

पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा, चाचा पर भारी पड़ा भतीजा?

पशुपति पारस हाजीपुर सीट मांग रहे थे जबकि यही सीट चिराग पासवान भी मांग रहे थे। हाजीपुर वही सीट है, जहां से चिराग के पिता रामविलास पासवान 9 बार लोकसभा सांसद रहे थे।

ओडिशा के जंगलों में 2 शावकों के साथ दिखी मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ, तस्वीरें आईं सामने

ओडिशा के जंगलों में एक दुलर्भ मेलानिस्टिक मादा तेंदुआ दिखी, जो अपने दो शावकों के साथ नजर आई है। इनमें से एक सामान्य और दूसरा मेलानिस्टिक शावक है।

कर्नाटक में सीट शेयरिंग के फॉर्मूले को आज फाइनल कर सकती है BJP, जेडीएस ने की है ये डिमांड

कर्नाटक में बीजेपी आज शीट शेयरिंग के फॉर्मूले को फाइनल कर सकती है। वहीं जेडीएस की हासन, मांडया और कोलार सीट की डिमांड है।

गांधी परिवार से जुड़ी बड़ी खबर, राहुल और प्रियंका यूपी से नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ेंगे, वहीं प्रियंका गांधी यूपी से नहीं लड़ेंगी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस से जुड़ी ये एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दोनों नेताओं ने यूपी से दूरी बना ली है। इसकी सियासी जगत में काफी चर्चा हो रही है।

‘फिल्म अभी बाकी, अब केजरीवाल की बारी’ के कविता की गिरफ्तारी पर सुकेश चंद्रशेखर का तिहाड़ से पत्र

दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार हुई के कविता पर ठग सुकेश चंद्रशेखर ने निशाना साधा है। सुकेश ने अपने पत्र में ये भी लिखा है कि कविता की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी बेनकाब होने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मिशन साउथ’ जारी; आज केरल में करेंगे रोड शो, तमिलनाडु में रैली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दक्षिण भारत पर खास फोकस है क्योंकि अगर बीजेपी को 370 सीटों के अपने लक्ष्य को पाना है तो इस क्षेत्र में काफी मेहनत करनी होगी और बड़ी संख्या में सीटें जीतनी होंगी।

CAA नियमों पर रोक लगाने के लिए 230 से ज्यादा याचिकाएं दायर, सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट आज नागरिकता संशोधन अधिनियम के प्रावधानों को लागू करने पर रोक लगाने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा। CAA प्रावधान पारित होने के बाद से इस मामले पर शीर्ष अदालत में 230 से ज्यादा याचिकाएं दायर की गई हैं।

‘चीन और अस्थिर सीमाएं भारत और सेना के लिए सबसे विकट चुनौती’, CDS जनरल चौहान का बड़ा दावा

सीडीएस चौहान ने कहा कि हमें विवादित सीमाएं विरासत में मिलीं। चीन द्वारा तिब्बत पर कब्जे ने उन्हें एक नया पड़ोसी बना दिया और भारत के विभाजन ने एक नए राष्ट्र का निर्माण किया जो शत्रुता और हमारे प्रति नफरत पर पनपा।

लोकसभा की मुस्लिम बहुल 100+ सीटों के लिए BJP का क्या है मास्टर प्लान?

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि मुस्लिम समाज को जिस तरह के नेता की तलाश थी, वह नेता उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में मिल गया है। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) ने पसमांदा समाज को भागीदारी देने का काम किया।

BJP की तीसरी लिस्ट आने वाली है! निपटाए जाएंगे कई दिग्गज, किसकी खुलेगी किस्मत?

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी अब तक 267 सीटों पर कैंड‍िडेट्स के नामों का ऐलान कर चुकी है। तीसरी लिस्ट आज जारी कर सकती है। माना जा रहा है कि अपनी तीसरी लिस्ट में बीजेपी नए चेहरों पर दांव खेलेगी।